Right Banner

क्रिसमस डे पर परफेक्ट क्यू संस्था स्कूल के  बच्चों को गिफ्ट  देगी

देव मणि शुक्ल 

  नोएडा समरवैली पब्लिक स्कूल प्रीत विहार छपरौला मे क्रिसमस डे पर परफेक्ट क्यू संस्था द्वारा बच्चों को गिफ्ट दिया जाएगा। और विभिन्न प्रकार के गेमों का आयोजन किया गया है। 
क्रिसमस डे 24 दिसम्बर को परफेक्ट क्यू संस्था एक कार्यक्रम समरवैली पब्लिक स्कूल के   बच्चों के लिए आयोजित कर रहीं। जिसमे बच्चों को पुरस्कार दिए जाऐगे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेविका एवं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती संगीता कावरा रहेगी।
क्रिसमस डे के कार्यक्रम की संयोजिका समाज सेविका  श्रीमती   साधना त्रिपाठी के नेतृत्व में हो रहा है। 
श्रीमती साधना त्रिपाठी ने हमारे ब्यूरो प्रभारी देव मणि शुक्ल को बताया कि हमारी संस्था परफेक्ट क्यू  बच्चों का उत्साह वर्धन के लिए समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कराती रहती हैं। हम लोग समाज के लिए सामाजिक कार्यक्रम करते रहते है।