Right Banner

क्या हैक हुआ रश्मिका मंदाना का इंस्टाग्राम अकाउंट? नाम को लेकर हुआ ये बदलाव
 नई दिल्ली।  साउथ और बॉलीवुड फिल्म की एक्ट्रेसे रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपने आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी है। इसी साल एक्ट्रेस ने फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा है। साउथ फैंस के साथ साथ अब उन्होंने बॉलीवुड फैंस से भी भरपूर प्यार मिल रहा है। उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगाया जा सकता है। एक्ट्रेस के 35.5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर खबर है कि वह हैक हो गया है।

दरअसल, एक्ट्रेस के अकाउंट पर अगर आपने देखा है तो उनका नाम बायो में उल्टा नजर आ रहा है। ये देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके अकाउंट को हैक कर लिया गया है। एक्ट्रेस के फैंस कमेंट्स कर अपनी चिंता जारी कर रहे हैं। ऐसे में अब हम आपको बता दें एक्ट्रेस का अकाउंट हैक नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने खुद इसे बदला है, जिसका जिक्र किया है।

अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि यह सब प्लम प्रोजेक्ट ब्लैकबोर्ड नामक एक अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। रश्मिका ने उल्टे क्रम में अपने नाम की विशेषता वाले बायो का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपनी इंस्टाग्राम कहानी पर लिखा- यह छोटी लड़कियों को कैसा लगता है जब वे पढ़ना नहीं जानती हैं। अच्छाई इसे बदलने के मिशन पर है।

इस वीडियो के बाद एक्ट्रेस ने कुछ घंटे पहले अपनी आने वाली फिल्म मिशन मजनू का पोस्टर भी रिलीज किया है, जिसमे सिद्धार्थ मल्होत्रा एक एजेंट के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी हुआ है।  रश्मिका की मिशन मजनू  इस साल 20 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म पर्दे पर नहीं बल्कि ओटीटी रिलीज होगी। रश्मिका मंदाना की बात करें तो मिशन मजनू के अलावा जल्द उनकी फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास रणबीर कपूर की एनिमल भी है। एक्ट्रेस साउथ स्टार विजय थलापति संग भी नजर आएंगी।