Right Banner

संविधान दिवस निर्माता को किया गया याद डाला गया प्रकाश


चिन्ता पाण्डेय 

0 नगर स्थित आर एस एम इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित हुई गोष्टी
0 संविधान से देश का गौरव बढ़ा या हमारा अभिमान अजीत रावत

सोनभद्र। भारतीय संविधान दिवस के मौके पर  आर एस एम इंटर कॉलेज परिसर में कई स्‍थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में आयोजित कार्यक्रमों में भारतीय संविधान की विशेषता के साथ ही इसकी महत्‍ता और प्रदत्‍त किए गए मानव के अधिकारों के बारे में भी बताया गया। युवाओं और छात्रों को जागरुक करने के साथ ही संविधान की विशेषताओं से भी अवगत कराने के साथ ही संविधान दिवस पर संविधान के बारे में सवाल जवाब कर युवाओं को जागरुक किया गया। 

इसी कड़ी में शनिवार को आर एस एम इंटर कॉलेज परिसर  में सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत  तत्वावधान में भारतीय संविधान दिवस के  संविधान दिवस मनाया गया। वहीं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने  छात्र छात्राओं को संविधान प्रस्तावना को पढ़ाया गया तथा उन्हें भारतीय संविधान की जानकारी भी इस मौके पर दी गई। श्री रावत  ने संविधान के निर्माण एवं इसकी मुख्य विशेषताओं के बारे में बच्चों को बताया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। 26 नवंबर की ऐतिहासिक तारीख को सन 1949 में भारत की संविधान समिति की तरफ से भारत के संविधान को स्वीकार किया गया था। लेकिन इसे 26 जनवरी 1950 को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका।
एक भारतीय नागरिक होने के नाते आपको समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति एवं शिक्षा से संबंधित अधिकार मिले हुए है। यदि आप के किसी भी अधिकार का हनन होता है, तो आपको संवैधानिक उपचारों का भी अधिकार प्राप्त है। आज ही के दिन 26 11 हमला हुआ जिससे कई जवान अपने देश के शहीद हुए जिनकी अदान जली सभा कर 2 मिनट का मौन रखते हुए उनको याद किया गया वही संविधान दिवस के दिन चल रहे बस्ती संपर्क अभियान का भी समापन किया गया इस मौके पर बल्ला, सुखराम भारती ,आकाश रावत, सुजीत रावत, राजू ,महेंद्र, जितेंद्र, अभिषेक गुप्ता, संजय कुमार पासी ,अभिजात रावत ,अंकित, बाबूलाल, आशा ,मालती, संजय कुमार, बबलू ,उर्मिला सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित समाज के लोग उपस्थित रहे।