Right Banner

राज्य कर्मचारियों का धरना सम्पन्न
पुरानी पेंशन के लियें करेंगे आर पार की लड़ाई—राग विराग 
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आज दिनांक 7 /11/ 2020 समय 10:00 से 3:00 बजे तक जनपद अध्यक्ष राग विराग जी की अध्यक्षता में स्थान पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस प्रयागराज पर हजारों की संख्या में गवर्नमेंट प्रेस, शिक्षा निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी, पशुपालन विभाग ,बाल विकास, आंगनवाडी, समाज कल्याण, कृषि विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, ग्राम विकास, ग्राम पंचायत ,लघु सिंचाई,  शिक्षा विभाग आदि के सभी सवर्गों के संबद्ध संगठनों के प्रतिनिधि एवं उनके सदस्यगण भारी संख्या में उपस्थित हुए ।धरना स्थल पर सभी संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रकट किए धरने में 11 सूत्री मांगों को पढ़कर सुनाया गया इसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली, कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाए जाने, संविदा कर्मचारियों आंगनबाड़ी आदि को राज्य कर्मी घोषित करने, रिक्त पदों पर नियुक्ति करने, 1 अप्रैल 2005 के पूर्व नियुक्त वाद में विनियमित हुए कर्मचारियों को विनिमतीय करण को पूर्व की सेवा पेंशन हेतु अहरकारी मानकर पुरानी पेंशन देने आदि। और सदन द्वारा सर्वसम्मति से संपूर्ण मांगों को अनुमोदित किया गया धरने की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष राग विराग ने किया संचालन मंत्री विनोद पांडे जी ने किया धरने को संबोधित करने वालों में से प्रमुख रूप से इंजीनियर वीके पांडे, राजेश्वर शुक्ला, संतोष मिश्रा, सुशीला पांडे ,ओपी सिंह ,श्याम सूरत पांडे ,अरुण पांडे ,जितेंद्र चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह, राकेश सिंह, उप मंत्री शुभम त्रिपाठी, महेंद्र कुमार पुष्पाकर ,कमल कुमार त्रिपाठी ,इंजीनियर पीके सरोज ,अमरनाथ मिश्रा ,श्रीमती अर्चना सिंह ,सुरेश सिंह, रामसुमेर, ध्रुवनारायण, अरविंद सिंह, विवेक वर्मा ,संजय आर्यन, उमेश शुक्ला, विकास पांडे, नारायण त्रिपाठी, मंगला पांडे आदि ने किया ।