Right Banner

देव दीपावली का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन सम्पन्न

दीप मालिकाओ की अद्भुत छटा से जगमग हुआ संगम क्षेत्र

जिला प्रशासन एवं प्रयागराज मेला प्राधिकरण के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को संगम क्षेत्र में देव दीपावली के पावन पर्व का भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजन किया गया। संगम नोज तथा आस-पास के घाटों को लगभग 11 लाख से अधिक दीपो से भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथिगणों द्वारा दीप विन्यास का अवलोकन एवं सेल्फी प्वाइंट पर फोटोग्राफी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, आतिशबाजी तथा मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं अधिकारीगणों द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। देव दीपावली के अवसर पर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायलय के माननीय न्यायमूर्ति श्री एम0के0 गुप्ता, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 न्यायमूर्ति श्री सौरभ श्याम, मा0 न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी व अन्य माननीय न्यायमूर्तिगण तथा मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, कर्नल जी0 रेड्डी, एडीजी जोन श्री प्रेम प्रकाश, आईजी श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां त्रिवेणी की भव्य रूप से आरती की गयी एवं दीप दान किया गया। देव दीपावली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की गयी थी, उसी के अनुरूप विभागों के द्वारा व्यस्थायें की गयी थी। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर काफी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 रंजना त्रिपाठी ने किया।