Right Banner

डब्ल्यूटिए कि प्रदेश टीम ने महिला शक्तिकरण एव महिला शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए सोनभद्र मे महिलाओं को विभिन्न पदों से मनोनीत किया गया


चिन्ता पान्डेय


सोनभद्र / महिला शिक्षक सशक्तिकरण संघ WTEA की प्रदेश संयोजिका रीनू वर्मा द्वारा जनपद सोनभद्र की जिलाध्यक्ष साधना सारंग एवं महामंत्री शशि बाला सिंह को मनोनीत किया गया। । जनपद से श्रीमती शीतल दहलान संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष, जोनल अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष पद पर एवं श्रीमती मीना भारती जी मंडल महामंत्री पद पर मनोनीत हुई।डब्ल्यूटीए की प्रदेश टीम को पूरी आशा हैकि आप लोग महिला सशक्तिकरण और महिला शिक्षकों के हित में कार्य करते हुए अपने संघ के नाम को सिद्ध करेंगे। शीतल दहलान ने कहा की नवीन जिम्मेदारी चुनौती और संघर्ष साथ लेकर आती है पर जीतते  वहीं हैं जो इसके लिए तैयार हैं। जनपद की सभी बहनों को विश्वास दिलाती हूं कि किसी भी शिक्षक बहन की समस्या के साथ संगठन हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा । हम मिलकर महिला सशक्तिकरण संगठन को मजबूत बनायें जिससे कि हम शिक्षक हित में साथ कार्य कर सकें व प्रदेश नेतृत्व को मजबूती प्रदान कर सकें। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सिंह जी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी हैं।