Right Banner

38 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्करों कि हुई गिरफ्तारी


चिन्ता पान्डेय 

            पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के बरामदगी व उसमें संलिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना अनपरा पुलिस द्वारा रेलवे पुलिया के नीचे कहुआनाला बहदग्राम औड़ी के पास से 03 नफर हेरोइन तस्कर क्रमश: 1. विकाश पुत्र रामाशंकर प्रसाद, निवासी ग्राम बेदुलिया, थाना जनदहा, जनपद वैशाली बिहार हाल पता- शिव मन्दिर के पास रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोऩभद्र  उम्र लगभग 24 वर्ष, 2. अनिल कुमार भारती पुत्र राजेन्द्र भारती,  निवासी ग्राम करहिया, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष, 03. पिन्टु चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी, निवासी ग्राम जफला, थाना हुसैनाबाद, जनपद पलामू, झारखण्ड हाल पता शिव मन्दिर के पास रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 43 वर्ष के कब्जे कुल 38 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना अनपरा पर क्रमशः मु0अ0सं0- 184/2022, 185/2022 व 186/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गयी । 


गिरफ्तारी का विवरण –
1. विकाश पुत्र रामाशंकर प्रसाद, निवासी ग्राम बेदुलिया, थाना जनदहा, जनपद वैशाली बिहार हाल पता शिव मन्दिर के पास रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोऩभद्र  उम्र लगभग 24 वर्ष ।
2. अनिल कुमार भारती पुत्र राजेन्द्र,  निवासी ग्राम करहिया, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 22 वर्ष ।
3. पिन्टु चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी, निवासी ग्राम जफला, थाना हुसैनाबाद, जनपद पलामू, झारखण्ड हाल पता शिव मन्दिर के पास रेनूसागर, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 43 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
01. अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 38  ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद ।

आपराधिक इतिहासअभियुक्त विकास कुमार -
01. मु0अ0सं0-383/2016 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
02. मु0अ0सं0-53/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
03. मु0अ0सं0-64/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
04. मु0अ0सं0-21/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

आपराधिक इतिहासअभियुक्त अनिल भारती-
01. मु0अ0सं0-133/2021 धारा 457, 380, 411 भादवि, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र । 

आपराधिक इतिहासअभियुक्त पिन्टू चौधरी-
01. मु0अ0सं0-118/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक भैया शिवप्रसाद सिंह, प्रभारी थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 विनोद कुमार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।    
3. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना  अनपरा,जनपद सोनभद्र ।
4. आरक्षी सचिन सिंह, थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र ।
5. आरक्षी अजीत यादव, थाना अनपरा,जनपद सोनभद्र ।