Right Banner

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश प़यागराज की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक आवश्यक बैठक आज दिनांक 17/10/2022को स्थान डिप्लोमा इंजीनियर क्षेत्रीय  संघ भवन रोक निर्माण विभाग प़यागराज पर जनपद अध्यक्ष राग विराग जी की अध्यक्षता में समय 1बजे दिन में प्रारम्भ की गई बैठक का संचालन जनपद मन्त्री विनोद कुमार पांडेय ने किया। सबसे पहले प्रान्त द्वारा प्रस्तावित 7नवम्बर2022कोप़देश के सभी जनपदों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शनसमय 11बजेसे4बजे तक धरना कर मा0मुख्यमन्त्री जी उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाने,और आज से22 अक्टूबर 2022तक सभी सम्बद्ध सहयोगी संगठनों  की समस्यायों को उनके पदाधिकारियों से प्राप्त कर उनके विभागाध्यक्षों से वार्ता कर समस्याओं का निदान कराने पर विचार विमर्श किया गया, सभी पदाधिकारियों द्वारा आन्दोलन को गति प्रदान करने हेतु सभी सम्बर्ग के संगठनों से सम्पर्क कर उनके सदस्यों को जागरूक करने की योजना बनाई गई।जिसका सभी पदाधिकारियों द्वारा अनुमोदन किया गया बैठक को प़मुख रुप से मण्डल अध्यक्ष इ0बी के पाण्डेय,पड़ा उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, श्याम सूरत पाण्डेय, अरूण पाण्डेय,ओ पी सिह, राकेश कुमार सिंह,कमल कुमार,अजय कुमार, इन्द्र प़ताप, महेंद्र पुष्पा कर,आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।और अध्यक्ष जी द्वारा सभी सम्बद्ध संगठन के पदाधिकारीयों से अपने अपने सम्बर्ग की समस्यायों को अपने पैड पर लिख कर परिषद के जनपद नेतृत्व को देने की अपील की गई, जिससे जनपद स्तर पर कार्यालयाध्यक्षो,
विभागाध्यक्षो से मिलकर समस्याओ का निदान कराया है जा सके।
भवदीय विनोद कुमार पांडेय जिला मन्त्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश प़यागराज