Right Banner

मजदूरी के लिए कश्मीर गए कन्नौज के दो लोगों की आतंकियों ने हत्या कर दी। कश्मीर के शोपियां में सोमवार देर रात अंतकियों ने दो मजदूरों को मार डाला। वारदात की जानकारी मिलने के बाद हडकंप मच गया। परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कन्नौज जिला प्रशासन भी वारदात के बाद अलर्ट हो गया है। 

जानकारी के मुताबिक कन्नौज के ठठिया थाना के दन्नापुरवा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रामसागर और 40 वर्षीय मनीष कुमार मजदूरी का काम करते हैं। दो महीने पहले वह कश्मीर गए थे। वहां वे शोपियां इलाके के हरमन में काम करते थे। सोमवार की रात करीब 12 बजे आंतकियों ने दोनों की हत्या कर दी।

घर का पता करने में प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत 

कश्मीर में हुई आतंकी वारदात में दो मजदूरों की हत्या की जानकारी तो सुबह-सुबह आ गई थी, लेकिन वो यहां कहां के रहने वाले थे, इसकी सटीक जानकारी नहीं थी। जिका प्रशासन सक्रिय हो गया। सभी थानों से वहां से कश्मीर जाने वालों की जानकारी इकट्ठा की जाने लगी। तब मामला ठठिया थाना के दन्नापुरवा का सामने आया। प्रशासन की टीम जरूरी जनाकारी के लिए गांव पहुंच गई।

आतंकी हमले में मारे गए दोनों मजदूरों की लाश कन्नौज लाने आने में अभी समय लगेगा। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वो कश्मीर के प्रशासन से संपर्क में हैं। वहां से दोनों का शव पहले लखनऊ भेजा जाएगा, उसके बाद सड़क के रास्ते गांव लाया जाएगा। इस बीच वहां ज़रूरी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। एसपी ने बताया कि सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।