Right Banner

प्रतापगढ़।हेमवती नंदन बहुगुणा पी०जी० कालेज लालगंज प्रतापगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रमाधिकारी डॉ०फणीन्द्र नारायण मिश्र के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश साहसिक दल  हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ। यह कार्यक्रम 18/10/ 022से 27/10/ 22 तक पोंगडेम हिमाचल प्रदेश में चलेगा।डॉ०मिश्र को दूसरी बार राष्ट्रीय खेल युवा मंत्रालय नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना ने यह भार इन्हें सौंपा है।इस दल में पूरे प्रदेश से 20 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है।प्रोफेसर रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से 12,आगरा विश्वविद्यालय से 4,सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से 2, आजम गढ़ विश्वविद्यालय से 2,स्वयंसेवकों का चयन हुआ है ।यह कार्यक्रम नेशनल स्तर का है जिसमे उत्तर प्रदेश के स्वयं सेवक प्रतिभाग करेंगे और अपना दम खम दिखाएंगे।
मुख्य कार्यक्रमाधिकारी  एवं दल नायक के रूप में डॉ०मिश्र का चयन हुआ है।प्राचार्य एवं प्रबंधक दोनों ने कालेज का गौरव बढ़ाने हेतु उन्हें बधाई दी है।