Right Banner

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को प्रयागराज जाएंगे। वह  16 से 19 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में भाग लेंगे। उनके 12 से 19 अक्टूबर तक यानी आठ दिन प्रयागराज में प्रवास की जानकारी मिली हैं।

प्रयागराज के यमुनापार के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल परिसर 16 से 19 तारीख तक आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक होने जा रही है।  इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। ये पहला मौका है जब संघ प्रमुख इतने लंबे समय के लिए प्रयागराज आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मोहन भागवत संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ कार्यकारी मंडल के विषयों पर चर्चा करेंगे। 

संघ प्रमुख के आगमन से एक दिन पहले जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री मंगलवार को पूरे दिन प्रशानिक अमले के साथ बैठक स्थल पर डटे रहे। सुरक्षा के इंतजानों की समीक्षा की और अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने मोहन भागवत के बुधवार को प्रयागराज पहुंचने की पुष्टि की है।