Right Banner

रौनियार वैश्य समाज द्वारा मनाया गया राज्याभिषेक दिवस।
रेनुकूट-ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज द्वारा रौनियार वैश्य समाज के अग्रज व सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू मुगल शासक के बाद पहली बार दिल्ली की कुर्सी पर हिंदू राजा के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। जो रौनियार वैश्य समुदाय के लिए ऐतिहासिक गौरव का पल था, उसी एतिहासिक पर के उपलक्ष्य में रौनियार वैश्य समाज द्वारा रेणुकूट स्थित शंकर प्रसाद गुप्ता (रौनियार) के आवास पर बैठक कर राज्याभिषेक दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रुप में डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) संस्थापक/अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि रामसहाई रौनियार उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर गुप्ता अध्यापक ने किया।
सर्वप्रथम हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया उक्त अवसर पर डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि 7 अक्टूबर, 1556 में हेमू ने दिल्ली की लड़ाई में अकबर की मुगल सेना तरदी बेग खान (मुग़ल) को हरा कर दिल्ली पर विजय हासिल की। वही पर हेमू का राज्याभिषेक हुआ और उन्हें विक्रमादित्य की उपाधि से नवाजा गया। लगभग तीन शताब्दियों के मुस्लिम शासन के बाद पहली बार कोई हिन्दू दिल्ली का राजा बना था। जो रौनियार वैश्य समुदाय के लिए गौरव का पल था। आज सभी रौनियार वैश्य समाज के लोग उस ऐतिहासिक पल को याद करते हुए विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। ऐसे महापुरुषों के कदमों पर चलते हुए समाज के लोगों को एक बड़ी मिसाल कायम करने का समय आ गया है।
रामसहाई रौनियार ने कहा कि समाज के ऐसे अग्रज व महापुरुषों से हम सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कितना बड़ा कार्य किया है अब हम सभी लोगों को मिलकर उन्हीं के दिखाए गए मार्ग पर चलना होगा। कभी उनके सपनों को पूरा किया जा सकता है। उक्त अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने अपने विचार रखते हुए जल्द ही जनपद में एक बड़े कार्यक्रम की आयोजन किए जाने का विचार रखा मौके पर सुरेश गुप्ता, श्याम बिहारी रौनियार, दीनानाथ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विनोद गुप्ता, राहुल प्रसाद, कृष्णा गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, साकेत गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, शिव नारायण, शिव शंकर, महेंद्र गुप्ता, अरुण गुप्ता, मदन प्रसाद, कामता प्रसाद,अवधेश गुप्ता, श्रीकांत, नेपाल प्रसाद, अनिल गुप्ता,जगदीश रौनियार आदि लोग उपस्थित रहे।