Right Banner

मैहर। मामला देहात क्षेत्र के मंगरौरा का है जहां पर कमलेंद्र सिंह पिता राम अवतार सिंह मंगरौरा जिसने मां शारदा स्व सहायता समूह करुआ सोसाइटी के समिति प्रबंधक श्री राम के यहां 5 मई 2022 को 261 क्विंटल गेहूं का विक्रय किया था जिसका विक्रय मूल ₹525915 हुआ लापरवाही पूर्वक प्रबंधक द्वारा विक्रय किया गया अनाज की राशि आज तक किसान का भुगतान खाते में नहीं किया गया जिससे परेशान होकर किसान दर-दर भटक रहा है उसे आज कल करके भटका या जा रहा है गेहूं की राशि की कमी के कारण किसान ने धान की खेती की सही तरीके से नहीं कर पाया और ठीक तरीके से अपने परिवारजनों और बच्चों का पालन पोषण नहीं कर पा रहा इसी भी भीपरेशानी के कारण 19 सितंबर 2022 को माननीय कलेक्टर महोदय के यहां ज्ञापन भी दिया जिसकी जांच या कार्यवाही आज तक नही हुई कर्ज में डूबा किसान खून के आंसू रोते हुए दर-दर भटक रहा है।