Right Banner


उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी बुधवार को प्रयागराज के ऐतिहासिक दशहरा मेला में सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ मेले में भ्रमण किया। विद्युतीय सजावट के साथ शहर के विभिन्न स्थानों की साज-सज्जा का अवलोकन किया और राम भक्तों को इस पावन-पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दी। मंत्री नन्दी ने   देर रात तक निकलने वाली विभिन्न चौकियों को देखा। आधुनिक विद्युतीय सजावट और मेले का आनंद लेने आई देवतुल्य जनता का अभिवादन किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की व यहां की संस्कृति को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लिया।
मंत्री नन्दी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक परिश्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में  कोरोनो रूपी दानव को परास्त करने के बाद प्रयागराज का ऐतिहासिक दशहरा मेला आयोजित हुआ।  दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर हमारे प्रयागराज की अद्भुत व अलौकिक