Right Banner

नोएडा सपा संरक्षक एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु के लिए सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद दुबे  ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर 82 स्थित ब्रम्हचारी कुटी में महामृत्युंजय यज्ञ किया। पंडित महेश पाठक शास्त्री एवं पंडित मनोहर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां देकर नेता जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की।
इस अवसर पर सपा के निवर्तमान महासचिव राघवेंद्र दुबे ने कहा कि आदरणीय नेता जी हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक एवं प्रेरणा श्रोत हैं। अचानक तबियत बिगड़ने पर उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी कार्यकर्ता माता ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि नेता जी जल्द स्वस्थ होकर हमारे बीच लौटें। किसान, नौजवान,गरीब सभी के आशा के केंद्र हैं नेता जी उनका सानिध्य कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर देता है। हम लोग नेता जी के संघर्ष से प्रभावित होकर राजनीति में आए थे।नेता जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना ईश्वर से करते हैं।
इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल, सपा उपाध्यक्ष बबलू चौहान, पंडित चंद्रकांत दुबे, शिववृत तिवारी, अशोक कुमार, अनमोल झा, ओम कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।