Right Banner

प्रयागराज : दारागंज में प्रेमी युगल ने गुरुवार को  शास्त्री पुल से खुदकुशी करने की नियत से पुल पर खड़े होकर गंगा में छलांग लगा दी, जिसका पता लगते ही किनारे के पास मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। जिसे सुनकर नाव चलाने वाले मल्लाहों समेत गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
दोनो की खोजबीन जारी है। 
जानकारी हो कि बाढ़ के बाद से गंगा की बहाव तेज बना हुआ है। फिलहाल दोनो के बारे में कोई जानकारी नही मिल पायी है।