Right Banner

नोएडा  आईपीएस अफसरों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त रणविजय सिंह का भी नाम शामिल है। उन्हें फिरोजाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर तैनात किया गया है।
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त रणविजय सिंह  काफी दिनों तक यहां तैनात रहे। अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए। वह आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। उनके सरल स्वभाव और कर्मठता के कारण वह विभाग के उच्च अधिकारियों के भी चहेते रहे।
उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात जिन पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं, उनमें राजीव कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक आगरा से इसी पद पर अमरोहा, श्रीमती अलका अपर पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर से सेक्टर आफीसर सीबीसीआईडी मेरठ, कालू सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एटा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, विशाल यादव अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, जितेंद्र कुमार दुबे अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से इसी पर पर कासगंज भेजे गए हैं। जबकि विजेंद्र द्विवेदी को कानपुर देहात से अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर आउटर, अशोक कुमार सिंह द्वितीय सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर से अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, अखिलेश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव अपर पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर से अपर पुलिस अधीक्षक एसआईटी लखनऊ, डा. अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से पीटीसी मुरादाबाद, श्रीमती अमिता सिंह एएसपी प्रयागराज से अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, श्रीकांत प्रजापति एएसपी रामपुर से एएसपी मिर्जापुर, धर्म सिंह मार्छाल एएसपी रामपुर से अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी जनपद बिजनौर, पीयूष कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर से इसी पद पर मेरठ भेजे गए हैं।
इसके अलावा प्रवीण कुमार यादव अपर पुलिस अधीक्षक सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती, कृष्ण कांत सरोज अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव से अपर पुलिस अधीक्षक स्टाफ आफीसर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था लखनऊ, विनय कुमार सिंह अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी नगर से एएसपी चन्दौली, चितंजीव मुखर्जी एएसपी चन्दौली से अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी मुख्यालय लखनऊ, विद्या सागर मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़, डा. सुरेंद्र प्रताप सिंह एएसपी प्रतापगढ़ से उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, त्रिगुण बिसेन अपर पुलिस अधीक्षक स्टाफ आफीसर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था लखनऊ से एएसपी ग्रामीण मथुरा, श्रीश्चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा से इसी पद पर संभल और आलोक कुमार जायसवाल एएसपी संभल से अपर पुलिस अधीक्षक यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ भेजे गए हैं।
इस तबादला सूची में लगभग तीन वर्षों से तैनात रहे अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर रणविजय सिंह का तबादला अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद के लिए किया गया है। जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश नारायण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बाराबंकी होंगे। मनोज कुमार पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बाराबंकी से अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, विनीत भटनागर एएसपी नगर मेरठ से उप सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर और दिनेश कुमार सिंह द्वितीय अपर पुलिस अधीक्षक पीसीएल लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाए गए हैं।