Right Banner

नोएडा नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन द्वारा आरोहण कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। बेहतर भविष्य के लिए मजबूत आधार विषयक कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य कर रहे सेवियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। 
इस संदर्भ में प्रतिभा विकास समर्पित सामाजिक संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स के महासचिव,व विओम हेल्थकेयर के संस्थापक विवेक श्रीवास्तव को उनके सराहनीय सामाजिक योगदान के लिए पूर्व विधायक, उत्तर प्रदेश महिला आयोग चेयरमैन विमला बाथम व प्रसिद्ध व्यक्तित्वों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
उकृष्ठ सेवी सम्मान से विभूषित, उत्साहित श्री विवेक श्रीवास्तव ने एनपीएसएफ की मीनाक्षी त्यागी सहित पूरी आयोजक टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। नवरत्न महासचिव श्री विवेक को मिले इस सम्मान पर तमाम समाजसेवी संस्थाओं व सेवियों ने शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामनाएं देने वाली संस्थाओं में तराई वेलफेयर एसोसिएशन, नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी, लखिमपुरिया समूह आदि प्रमुख हैं, इसके अलावा दर्जनों समाजसेवियों ने बधाई दी है।