Right Banner

प्रतापगढ़।जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 06 अगस्त 2022 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील पट्टी में किया जायेगा। इसके अलावा तहसील रानीगंज में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) व तहसील लालगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी व अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त दिनांक 20 अगस्त को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में तहसील पट्टी में, मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कुण्डा एवं अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।