Right Banner

नोएडा आज़ादी के अमृत महोत्सव के चलते पूरे भारत में "हर घर तिरंगा अभियान" चल रहा है इसके चलते भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। 
भाजपा नोएडा ने अपने हर मंडल के लिए एक ज़िला टीम का गठन किया है जिसने सभी मंडलों में अपनी मीटिंग कर पूरी मंडल टीम के साथ अपनी रणनीति बना ली है।
हर मंडल में बैठक कर कैसे सभी घरों में लोगों को तिरंगा देना और सभी से सम्पर्क करना और पूरी ज़िले में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से सम्पर्क कैसे किया जाए इन सभी बातों पर चर्चा कर रणनीति तैयार हो गयी है।
अटल बिहारी वाजपेई मंडल, प. दीन दयाल उपाध्याय मंडल, कृष्णा नगर मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, शहीद भगत सिंह मंडल, सैनिक विहार मंडल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, सरस्वती शिशु मंडल समित सभी मंडलों पर सभी विषयों पर चर्चा हुई।
इस मौक़े पर महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री चंदगिराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, मंडल अध्यक्ष कल्लू सिंह, अशोक मिश्रा, सूरज पाल राणा, लोकेश कश्यप, बबलू यादव, पंकज झा, गोपाल गौर, राम मेहर कौशिक, महेश अवाना, मनीष शर्मा, युद्धवीर चौहान, योगेन्द्र चौधरी, गिरीश कोटनाला, मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, तन्मय शंकर, प्रमोद बहल, प्रज्ञा पाठक, मनोज चौहान, गौतम शर्मा, प्रवेश चौहान, राजीव त्यागी, नरेश शर्मा, तारा चंद ओमपाल सिंह, लक्ष्मण धस्माना, अनुराग बाजपाई, सुमन चौहान, विनोद पारीक, मधुरेंद्र सिंह, बलराज चौधरी, परमिंदर बैरागी, भरत मिश्रा, गजराज भारद्वाज, ललित सिसोदिया, धनपाल सिंह, राकेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।