Right Banner

प्रयागराज, आजादी के अमृत महोत्सव के पावन पर्व को संपूर्ण राष्ट्र हर्षोंउल्लास के साथ मना रहा है! 
राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एंटी क्राईम एंटी करप्शन टी. अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए, प्रयागराज स्थित चंद्र शेखर आजाद उद्यान के ऐतिहासिक प्रांगण में वृहद पौधरोपण के माध्यम से अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत का संकल्प लिया और विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया! 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद ने बताया कि, हमें अपनी प्राणवायु के संसाधन संजोने के साथ साथ समाज को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है जिससे आमजन भी पर्यावरण, पेड़ और पानी को संरक्षित करने में अपनी अपनी भूमिका निभा सकें!  संगठन के सदस्यों ने पौधरोपण कर उसे संरक्षित करने संकल्प लिया! 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के प्रयागराज जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल, महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष निशा मिश्रा,वार्ड 64 के अध्यक्ष जाहिद अली,अनुराग जयसवाल,
तफसीर उल हक,आरती कुशवाहा,मनीषा कुशवाहा ,शीजल कुशवाहा।