Right Banner

मैहर:- शासकीय स्कूल में सहायता समूह के माध्यम से गरीब बच्चों को भोजन सरकार द्वारा खिलाया जा रहा है ऐसा ही समूह भदनपुर बस स्टैंड में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में आज कई वर्षों से संचालित हो रहा है जिसका नाम सरस्वती स्व सहायता समूह है जिसके अध्यक्ष ने मीडिया के सामने पक्ष रखते हुए कहा की राजनैतिक षडयंत्र पूर्वक उनके स्व सहायता समूह को बदनाम करने की कोशिश सरपंच द्वारा की जा रही है अध्यक्ष का आरोप है की नवगत सरपंच ने कुछ लोगो से चुनाव के समय वादा किया था तुमको समूह दिलवाएंगे जिस कारण कक्षा6-8 तक संचालित समूह की झूठी बाते करके मीडिया के माध्यम से अधिकारियों के ऊपर दवाब बनाकर हमे परेशान करने की कोशिश की जा रही है वही सरपंच ने निरीक्षण के दौरान कक्षा1 से 5वी तक संचालित होने वाले स्व सहायता समूह का निरीक्षण नही किया,जबकि हमारे द्वारा बच्चो का ख्याल रखते हुए कार्य किया जाता है उसके बाद भी हमे परेशान किया जा रहा है!