Right Banner

 

एक मौलवी को बीमारी के लिए लड़की को समय पर चिकित्सा उपचार देने से इनकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता अब्दुल सत्तार और मौलवी मोहम्मद उवैस को उस शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था कि तेज बुखार से पीड़ित लड़की की इसलिए जान चली गईक्योंकि उसे उचित इलाज नहीं दिया गया।

कन्नूर (केरल)।अपने परिवार के कथित रूप से अंधविश्वास के कारण यहां 11 वर्षीय एक लड़की की मौत के कुछ दिनों बाद, पुलिस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने उसके पिता और एक मौलवी को बीमारी के लिए लड़की को समय पर चिकित्सा उपचार देने से इनकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता अब्दुल सत्तार और मौलवी मोहम्मद उवैस को उस शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था कि तेज बुखार से पीड़ित लड़की की इसलिए जान चली गई क्योंकि उसे उचित इलाज नहीं दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि एक स्थानीय मस्जिद के इमाम उवैस द्वारा लड़की को कथित तौर पर केवल ‘‘पवित्र जल’’ दिया गया था और लड़का का परिवार अंधविश्वास में विश्वास करता था। पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय मौलवी ने कथित तौर पर कहा कि लड़की के परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल न ले जाएं। पुलिस ने कहा कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली फातिमा तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी और रविवार को उसकी मौत हो गई। बुखार कम नहीं होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक बच्ची को मृत लाया गया था।