Right Banner

प्रतापगढ़। सहायुक्त आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग प्रयागराज परिक्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले जनपद प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़ एवं कौशाम्बी के समस्त हथकरघा बुनकर, मास्टर वीवर, डिजाईनर आदि वर्ष 2022-23 हेतु सन्त कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजनान्तर्गत हथकरघा पर निर्मित वस्त्रों में से उत्कृष्ट उत्पादों के चयन हेतु फुल साईज के सैम्पुल पूर्ण विवरण सहित जैसे वार्प, बेफ्ट, सूत, रंग, डिजाईन तथा उनका तकनीकी विवरण सहित कार्यालय सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग 67 लाउदर रोड, प्रयागराज द्वारा दिनांक 19 सितम्बर 2022 तक मांगे गये है जिनका चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में किया जायेगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त हथकरघा, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा दी गयी है।