Right Banner

चोपन सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्र विजय सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी के तहत विशेष अभियान चला कर एक अच्छी पहल की है जिसके जन आंदोलन बनाने के लिए जनपद के सभी ग्राम प्रधान एवं माननीय जनप्रतिनिधि विधायक गण माननीय मंत्री जी के द्वारा जनपद के लगभग 3 लाख घरों पर बोरिया लगाई गई व ग्राम पंचायतों से इकट्ठा किए गए कुल 4900 किलो प्लास्टिक निस्तारण के लिए 06 जुलाई को अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री को दिया गया। वही दूसरी तरफ केंद्रीय विद्यालय चोपन,ओबरा खैरटिया मोड के समीप व्यापक पैमाने पर प्लास्टिक व गंदगी का अंबार लगा हुवा है जो आस- पास के क्षेत्र को प्रदूषित भी कर रहे है साथ ही मवेशियों द्वारा उसी प्लास्टिक को खाया भी जा रहा है जो की उनके जन जीवन को भी नुकसान पहुंचा रहा है और उनकी मृत्यु दर भी बढ़ी है।इस मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान में महिला सुरक्षा एवं जनसेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी ने जिलाधिकारी सोनभद्र से आग्रह किया की पर्यावरण को प्रदूषण व बीमारी फैलाने से बचाने हेतु तत्काल जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी तय किया जाए जिससे की इस मेरी प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान में सफलता मिल सके वही सावित्री देवी ने जनमानस से अपील किया की इस अभियान में हम सब को आगे आना पड़ेगा और जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह जी  के इस अभियान के तहत अपने अपने घरों से निकलने वाले प्लास्टिक को घर के बाहर बोरी में ही इकट्ठा करें जिसको नगर पंचायत/पालिका द्वारा उठवा कर निस्तारण हेतु संबंधित को दिया जा सका।