Right Banner

 

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दीवाली के मौके पर मैं दिल्ली के व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगपतियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया हूं। आपके काम को बढ़ाने के लिए दिल्ली बाजार के नाम से एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले कारोबारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नए पोर्टल का ऐलान किया है जिस पर दिल्ली का सामान बिकेगा। दिल्ली के हर मार्केट की जानकारी इस पोर्टल पर होगी। इससे फायदा ये होगा कि पूरी दुनिया में दिल्ली का सामान बिकेगा। इस पोर्टल का नाम दिल्ली बाजार होगा। प्रेस कॉनफ्रेंस करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दीवाली के मौके पर मैं दिल्ली के व्यापारियों, कारोबारियों, उद्योगपतियों के लिए अच्छी खबर लेकर आया हूं। आपके काम को बढ़ाने के लिए दिल्ली बाजार के नाम से एक पोर्टल तैयार किया जा रहा है। जिसमें दिल्ली की हर छोटी-बड़ी दुकानों को स्थान मिलेगा।

पोर्टल से क्या होगा फायदा 

केजरीवाल ने पोर्टल के फायदे गिनाते हुए कहा कि इस पोर्टल में आप अपने हर उत्पाद को दिखा सकते हैं, जो देश- दुनिया के लोगों तक पहुंचेगा। जितने भी बड़े छोटे बाज़ार हैं वो सब इस पोर्टल में शामिल होंगे। इस पोर्टल से दिल्ली के हर व्यापारी और कोरोबारी का व्यापार ग्लोबल स्केल पर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल पर ऑनलाइन बाजार भी उपलब्ध होंगे जहां लोग अलग-अलग दुकानों से गुजरेंगे और उत्पादों की पहचान करेंगे तथा अपने पसंद की चीजें खरीद सकेंगे। वहीं यहां ऑनलाइन प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार का मौसम चल रहा है और बाजार में भीड़ है तथा लोग कोविड-19 नियमों का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में वे लोगों से अपील करते हैं कि सभी एहतियात के साथ वे मास्क पहनें। केजरीवाल ने त्यागराज स्टेडियम में बृहस्पतिवार शाम सात बजे एक कार्यक्रम में लोगों को दीपावली पूजा के लिए आमंत्रित किया है, जहां वह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद होंगे।