Right Banner

फूलपुर। कोतवाली फूलपुर के अंतर्गत एक ही रात में दो गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलती हुई दो अलग-अलग गांव की विवाहिताओं की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। दोनों से विवाहिताओ के भाइयों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाली के बरेस्ता खुर्द में सुमन यादव उम्र 22 वर्ष पत्नी श्रवण कुमार यादव उर्फ अरविंद यादव ने घर के बरामदे में संदिग्धावस्था में फांसी के फंदे पर झूलती देख हड़कंप मच गया। सुमन को एक 6 माह का बच्चा है। घरवालों ने साड़ी के फंदे से झूलती सुमन को देख शोर मचाया। सूचना पाकर सुमन का भाई व अन्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को पति अरविंद, ससुर भोलानाथ, देवकली, ननंद, जेठानी सुनीता, एवं शारदा ननंद के खिलाफ फांसी पर लटकाने की तहरीर दी। इसी प्रकार जनुआडीह कला गांव में विटोला देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी मुन्ना भारतीय का संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से झूलता शव देख हड़कंप मच गया। बताया जाता है। कि शाम 7 बजे बच्चों को गुस्से में विटोला देवी ने मारपीट कर बाहर कर दिया था। एक लड़का 5 वर्ष वह लड़की 3 वर्ष की है। मायके वालों की सूचना मिली तो भाग कर आए जो करौहा थाना उतरांव के निवासी हैं। फूलपुर थाने में बहन को मारपीट कर फंदे पर लटकाने की बात कही और थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। फूलपुर पुलिस दोनों महिलाओं का शव अपने कब्जे में लेते हुए शव विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेजा।