Right Banner

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना "सर्व शिक्षा अभियान" के क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई  2022 को जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के आदेशानुसार महिला जिला सचिव राधिका यादव के नेतृत्व में  बच्चों द्वारा "स्कूल चलो अभियान" जागरूकता रैली निकाली गई।
यह अभियान ग्रामीणों व ड्राप्ट आउट बच्चों को जागरूक करने के लिए निकाला गया। तथा बच्चों द्वारा नारा भी लगाया गया कि- आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे, सब पढ़ें- सब बढ़ें।  पापा - मम्मी, मेरा नाम लिखा दो, मैं भी पढ़ने जाउँगी। 

अंत में ट्रस्ट की महिला जिला सचिव राधिका यादव द्वारा बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया तथा ग्रामीणों व बच्चों  को समझाया गया कि लड़का हो या लड़की सभी को शिक्षित होना बहुत जरुरी है, दोनों का समान अधिकार है। जब तक नारी शिक्षित नहीं होंगी तब तक हमारा देश तरक्की नहीं कर सकता। 
 नया सत्र 1 अप्रैल से हीं शुरू हो चुका है। गर्मी की छुट्टी के बाद 16 जून 2022 से पुनः सभी माध्यमों के विद्यालय खोल दिए गए हैं। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए, इसलिए  ग्रामीणों से अनुरोध करती हूँ कि स्कूलों में अपने-  अपने बच्चों का शत- प्रतिशत नामांकन कराएं और  शिक्षित बनाएं।

इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, जिला सचिव सोनभद्र दिनेश कुमार, महिला जिला सचिव सोनभद्र राधिका यादव, अभिभावक गण तथा बच्चे सम्मिलित रहे।