Right Banner

झाँसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आशीर्वाद बैंकट हाँल जानसठ रोड,मुजफ्फरनगर मैं हुई संपन्न। बैठक में सर्वप्रथम अपने परम श्रद्धेय भामाशाह एवं स्मरणीय पं. श्याम बिहारी मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया। कार्यसमिति की बैठक में व्यापारियों के हितों में उनके द्वारा किया गया व्यापार के संबंध में सरकार की नीति और नियत पर प्रकाश डालते हुए अपने आप को सशक्त और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। जिसमें कोई शासन का कर हो या शासन प्रशासन द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की बात हो इसको लेकर गहन मंथन किया गया और आगामी इस बात को ध्यान में रखते हुए की व्यापारियों से व्यापार है और व्यापार से देश का उद्धार है अगर इसी तरह शोषण और उत्पीड़न होता रहा तो व्यापारी इसको सहन नहीं करेंगेऔर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी देश और प्रदेश की सरकारों की होगी। वही प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित करने पर विचार विमर्श किया इस पर अध्यक्ष मुकुंद्र मिश्रा जी द्वारा सहमति जताई गई और आगामी कार्यक्रम के संयोजक विवेक निरोचा को नियुक्त किया गया। वही झांसी मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ.संदीप सरावगी को झांसी मंडल का चेयरमैन एवं राज नारायण मिश्रा जी को झांसी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी क्रम में मंडल की कमेटी में अनिल कुमार जैन मंडलीय मंत्री, अविनाश चंद्र द्विवेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, लालाराम विश्वकर्मा संरक्षक, खुशाली चंद्र जैन उपाध्यक्ष, सुनील कुमार अग्रवाल गुड्डू उपाध्यक्ष, राजीव पटवारी उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गुप्ता मंत्री, साकेत गुप्ता मंत्री, आलोक खजुरिया मंत्री, सुनील अग्रवाल को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। यह मंडलीय संगठन तीन जनपद झांसी, ललितपुर, जालौन में संगठन को मजबूत मनाने व व्यापारियों के हितो के लिए काम करेगा।