Right Banner

झाँसी। प्रगतिरथ संस्था पिछले कई वर्षों से महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती आ रही है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार संबंधित कार्यक्रम संस्था समय समय पर करती है। जिसके अंतर्गत आज दिनांक 11 जुलाई 2022 को ग्राम कलरया में मोमबत्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  गांव की महिलाओं एवं पुरुषों को मोमबत्ती बनाने का तरीका, कच्चा माल आदि मोमबत्ती बनाने में उपयोग में आने वाली सामग्रियों के बारे में जानकारी दी गई। आधुनिक दौर को देखते हुए फैन्सी, विभिन्न आकृतियों वाली  मोमबत्ती भी सिखाई गई। सभी लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए स्वरोजगार स्थापित कर ने के फायदे बताए गए। इस कार्यक्रम में संस्था से डॉ.संध्या चौहान, सना, जरीना खातून, रैंडोल्फ मॉरिस, अभिषेक जादौन आदि उपस्थित रहे एवं संस्था से सत्य सिंह द्वारा मोमबत्ती प्रशिक्षण दिया गया।