Right Banner

फूलपुर। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत इब्राहीम अ०स० एवं उनके प्यारे बेटे हजरत इस्माईल अ०स० द्वारा दी गई अजीमुश्शान कुर्बानी की याद में ईउल अजहा अर्थात बकरीद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है। जिसमें मस्जिदों में दो रकात नमाज अदा कर के लोग कुर्बानगाह जाकर कुर्बानी की रस्म अदा करते हैं। सरकार द्वारा प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक है तथा सार्वजनिक स्थलों पर  खुलेआम कुर्बानी पर रोक है। केवल स्लाटर हाउस या अहाता में ही कुर्बानी का हुक्म दिया गया है। फूलपुर में  अछई का पूरा, गांव के भंमई व कोनार में कुर्बानगाह है। जहां बड़े पशुओं की कुर्बानी की जाती है। बकरे की कुर्बानी लोग अपने घरों की चारदीवारी में कर लेते हैं। इस हेतु थाना फूलपुर की टीम लगातार गश्त पर रहेगी। थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया। कि किसी भी असुविधा से बचने हेतु डायल 112 संवेदनशील पॉइंट पर तैनात रहेगी।