Right Banner

नोएडा  केंद्र सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक बैन होने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नोएडा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर्यावरण गतिविधि प्रबंधन नोएडा महानगर के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर- 9 नोएडा मे आज सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया और कपड़े से बने बैग का वितरण किया गया,  बैग वितरण में शामिल हुए सभी सदस्यों ने यह शपथ ली कि हम अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की बजाय केवल कपड़ों के बैग का इस्तेमाल करेंगे और अपने सभी जानने वालो साथियों को जागरूक करेंगे।
इस जागरूकता अभियान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एन सी आर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, संरक्षक राधा कृष्ण गर्ग, महासचिव सुधीर चंद पोरवाल, सलाहकार राजीव गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शक्ति बक्शी, महिपाल सिंह, सत्यवली, राजीव शर्मा, विक्रम सेठी, राहुल भाटिया,दिनेश तिवारी समेत कई सदस्य मौजूद रहे।