Right Banner

दूल्हा बने सीएम भगवंत मान। - शादी की रस्में शुरू सीएम भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। 11:52 AM, 07-Jul-2022 संगरूर के सांसद ने दी मान को बधाई संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया। 11:45 AM, 07-Jul-2022 40 लोग होंगे शामिल विवाह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल होंगे। 11:38 AM, 07-Jul-2022 तेजिंदर बग्गा ने भेजा गिफ्ट भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा ने मुख्यमंत्री मान के लिए गिफ्ट भेजा है। उन्होंने इसका स्क्रीनशॉट ट्वीट किया। 11:31 AM, 07-Jul-2022 भूपेंद्र हुड्डा ने मान को दी शादी की मुबारकबाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की मुबारकबाद दी है। हुड्डा ने कहा कि दूधो नहाओ, पूतो फलो। मेरी उन्हें यही शुभकामनाएं हैं। 11:19 AM, 07-Jul-2022 केजरीवाल पहुंचे सीएम हाउस। - फोटो : अमर उजाला केजरीवाल पहुंचे सीएम हाउस दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम हाउस पहुंच गए हैं। दूल्हा बने भगवंत मान  दूल्हा बने सीएम मान की पहली फोटो सांसद राघव चड्ढा ने दूल्हा बने सीएम भगवंत मान के साथ फोटो शेयर की है। चड्ढा ने लिखा कि साडे वीरे दा ब्याह... सानू गोडे गोडे चा  मान की शादी पर अकाली दल ने साधा निशाना अकाली दल के प्रवक्ता और सीनियर नेता दलजीत चीमा ने कहा कि शादी में अकाली दल को नहीं बुलाया गया है। वह बोले कि दिल्ली मॉडल के बाद अब पंजाब सरकार इमरान खान मॉडल पर आ गई है। चीमा ने मान की दूसरी शादी पर तंज कसा।