Right Banner

कोपागंज| (मऊ)बीएसएस परशुराम सेना की एक संगठनात्मक बैठक कोपागंज गौरी शंकर जी के मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पं अजीत कुमार पाण्डेय बतौर मुख्य अथिति मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता परशुराम सेना मऊ की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए परशुराम सेना मऊ के जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे ने समाज को एकजुट करने और अपने धर्म के रक्षार्थ सक्रिय रहने की बात कही तो वहीं महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय ने भी ब्राह्मण के साथ हो रहे किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अजीत कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए कहा की देश या प्रदेश में कहीं भी किसी भी ब्राह्मण के साथ अन्याय हुआ तो बीएसएस परशुराम सेना ये कत्तई बर्दास्त नहीं करेगी। मै व्यक्तिगत रूप से भी अपने समाज के मजबूती के लिए सदैव तन मन धन के साथ खड़ा हूँ। इस बैठक में परशुराम सेना मऊ की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता पाण्डेय, जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे, जिला सचिव प्रवीण तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य देव भूषण पाण्डेय, सर्वज्ञ पाण्डेय, शशांक पाण्डेय, राजीव कुमार पाण्डेय, ब्रजेश तिवारी, पंकज तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।