Right Banner

झाँसी। आज दिनांक 02/07/2022 को ग्राम कलरया में प्रगति रथ संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने एवम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न करने जैसे विषयों पर गांव में जागरुकता फैलाने हेतु गांव के प्राथमिक विद्यालय के बच्चो के साथ रैली निकाली गई, जिसमें विद्यालय की शिक्षिकाए भी शामिल हुईं। रैली के बाद ग्रामवासियों को जल की महत्ता को बताते हुए जल को संग्रह करने की विधियों एवं इस्तेमाल हुए पानी को दोबारा इस्तेमाल में कैसे लाएं लोगों को समझाया गया, साथ ही प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त करने की शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात गांव में संस्था के सारथियों द्वारा सफ़ाई अभियान चलाया गया एवं वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था से डॉ. संध्या  चौहान, सना, जरीना खातून, संध्या अहिरवार, सत्य सिंह, रैंडोल्फ मॉरिस, अभिषेक जादौन, आदि उपस्थित रहे।