Right Banner

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली अंतर्गत रामनाथ यादव निवासी ग्राम महुअरिया दुद्धी का गाय खेत में चरते चरते दिनेश पुत्र अयोध्या के घर के तरफ चली गयी तो उस व्यक्ति के द्वारा कुल्हाड़ी से गाय के पिछले हिस्से पर जोर से वार किया गया कुल्हाड़ी गाय के शरीर में ही फसी  रह गयी गाय को चिल्लाते हुए गाय को पशु स्वामी ने देखा पशु स्वामी ने इस मामले में थाने तहरीर दी । जिसके बाद गौ रक्षक दल सोनभद्र की टीम ने गौ माता के इस असहनीय पीड़ा को खुद के पीड़ा समान समझ तत्काल टीम ने 30/06/2022 को  दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,जिलाधिकारी सोनभद्र ,जिलाधिकारी सोनभद्र को मेल, व्हाट्सएप,ट्विटर पर अवगत कराया गया था जिसको संज्ञान में लेते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह जी के निर्देश में सन्दर्भित प्रकरण के सम्बंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 120/2022 धारा 428, 506 भादवि व 11 गोवध एवं पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है व घायल गाय के शरीर से कुल्हाड़ी को निकालकर पशु चिकित्सक द्वारा उपचार कराया गया।