Right Banner

डाला सोनभद्र- स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर ट्रक की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गये ।सभी घायलो को चोपन सीएचसी ले जाया गया है।घटना शुक्रवार की साम सवा 8 बजे का बताया रहा है।घटना के सम्बंध में बताया गया कि जुगैल ग्राम पंचायत निवासी सतवंत उम्र लगभग 35 वर्ष अपने ससुराल डाला पत्नी व बच्चे संग आया था।जो अपनी मोटरसाईकिल द्वारा अपनी सास शांति उम्र लगभग 55 वर्ष ,पत्नी गीता उम्र लगभग 30 वर्ष व मनिष उम्र लगभग 02 भतिजी ज्ञान्ति उम्र लगभग 07 वर्ष पुत्री सूरजपती निवासी बघाडू को लेकर जुगैल घर को जा रहे थे।तभी डाला चढ़ाई पर तेलगुड़वा से आ रही ट्रक की चपेट में आने से चारो लोग घायल हो गये।सभी घायलो को चोपन सीएचसी ले जाया गया।घायलो में दोनो महिलाओं की हालत गंभीर बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने यातायात बहाल करवाकर ट्रक को अपने कब्जे ले लिया