Right Banner

बलिया/गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक श्री अशोक कुमार मिश्र ने आज शुक्रवार को महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे का प्रभार ग्रहण कर लिया है। नवागत महाप्रबन्धक की लोकप्रियता और उनकी कार्यशैली से सभी अधिकारी वर्ग व कर्मचारियों मे हर्ष व्याप्त है।

श्री अशोक कुमार मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस के माध्यम से भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया। आपकी प्रथम नियुक्ति सहायक कारखाना प्रबन्धक (रिपेयर), दाहोद/पश्चिम रेलवे के पद पर हुई। आपने पश्चिम रेलवे, आर.डी.एस.ओ., उत्तर रेलवे पर विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात आपने उत्तर मध्य रेलवे पर मुख्य चल स्टाक इंजीनियर, अपर मण्डल रेल प्रबन्धकप्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर डीजल एवं मण्डल रेल प्रबन्धक झांसी एवं पूर्व मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के उत्तरदायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया।

आपने इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेकेनिकल इंजीनियर्स,यू.के. से ए.एम.आई. (यांत्रिक) ई. की डिग्री तथा इन्स्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउन्सिल, यू.के. से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इन्स्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (मेट) तथा इग्नू से एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की। 
श्री मिश्र को उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुये रेलमंत्री राजभाषा अवार्ड प्राप्त हुआ।मंडल रेल प्रबन्धक झांसी के पद पर रहते हुये आपने झांसी मंय चैथी लाइन का सर्वे आरम्भ कराया तथा झांसी स्टेशन डेवलपमेंट सहित अनेक उल्लेखनीय कार्य किये।

पंकज कुमार सिंह मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के मुताबिक आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है। तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय भी हैं।