Right Banner

बलिया।देशभर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पाद पर बैन लग गए। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2021 के तहत 01 जुलाई 2022 से पोलीस्टाइरीन और विस्तारित पोलीस्टारिन वस्तुओं सहित अन्य वस्तुओं के निर्माण,भंडारण से लेकर बिक्री और उपयोग को निषेध किया गया है।

ऐसे मे जिले के आदर्श नगर पंचायत बिल्थरारोड मे आज शुक्रवार को शासनादेश के तहत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक विशेष अभियान तहत आकस्मिक छापा मारकर नगर पंचायत के 20 दुकानदारो के यहा से साढ़े तीन किलो सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकॉल को बरामद कर जब्त कर लिया। इसके साथ ही डेढ़ किलो पॉलिथीन सार्वजनिक क्षेत्र से एकत्रित्र कर उसे नष्ट किया गया।नगर पंचायत के इस कारवाई से दुकानदारो मे हड़कंप मच गया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने नगरवासियों से अपील किया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकॉल का उपयोग कदापि न करें। नगर पंचायत द्वारा यह निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र के किसी भी स्थान पर यदि कोई पॉलिथीन थर्माकॉल का उपयोग करता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

बिल्थरारोड नगर पंचायत मे आज शुक्रवार को कार्यालय से बस स्टेशन, मेनरोड होते हुए चौधरी चरण सिंह तीनमुहानी तक अपने कर्मचारियों संग ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता ने शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण व पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया और कारवाई की।बिल्थरारोड नगर पंचायत की ओर से नगर पंचायत कर्मियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए इसे प्रयोग न करने की सलाह भी दी।

आदर्श नगर पंचायत कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्लास्टिक एकत्रीकरण करने का कार्य किया।अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों एवं कर्मचारियों ने नगर में विभिन्न सार्वजनिक  स्थानों से प्लास्टिक कलेक्शन का काम भी किया।इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सार्वजनिक रास्ते में पड़ी करीब डेढ़ किलो मिली प्लास्टिक को इकट्ठा किया।विगत दिनों से नगर में प्लास्टिक के विरुद्ध युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।जिस के संदर्भ में शुक्रवार को ईओ के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर के सड़क से प्लास्टिक बटोरकर लोगो को जागरूक भी किया।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता बताया कि प्लास्टिक से पर्यावरण दूषित हो रहा है।उन्होंने अपने नगरवासियों से अपील की गई कि प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं थर्माकॉल का उपयोग कदापि न करें। नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा इस मुहिम को शत-प्रतिशत अमल मे लाने के लिए प्रयत्नशील है।नगर पंचायत के लोकप्रिय चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने इसी पखवाड़े मे नगर पंचायत कर्मियों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई थी।