Right Banner

नोएडा 18 दिनों में तीसरी बार उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक नोएडा पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने जिला स्वास्थ्य अस्पताल का जायजा लिया। नोएडा जिला अस्पताल में बृजेश पाठक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत की है यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर चला गया है। योगी आदित्यनाथ के इस खास अभियान को नोएडा में हरी झंडी देने के लिए बृजेश पाठक जिले में आए हैं। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान की शुरुआत गोरखपुर से कर रहे हैं। नोएडा में हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की शुरुआत की है।

बृजेश पाठक ने बताया अभियान का महत्व

इस दौरान बृजेश पाठक ने बताया कि संचारी रोगों से निपटने के लिए 1 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक संचारी रोग दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अर्न्तगत आशा और आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा ग्राम में घर-घर भ्रमण कर प्रत्येक घर का विवरण जुटाया जाएगा। यदि किसी भी ग्राम में संचारी रोग के रोगी पाए जाते है तो तत्काल उनका इलाज कराया जाएगा। जिससे ग्राम में फैल रही बीमारियों के संबंध में आंकड़े प्राप्त किए जा सके और संचारी रोगों को फैलने से रोका जा सके।

फ्री में होगा गंभीर मरीजों का इलाज

इस अभियान के तहत गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों का इलाज तत्काल जिले के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में निशुल्क किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी लगातार जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा जिले की पूरी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश शासन को जिलाधिकारी द्वारा ही भेजी जाएगी।