Right Banner

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिल्थरारोड के रामलीला मैदान मे शिविर लगाकर योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान एसडीएम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त व अधिशासी अधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत बिल्थरारोड के सैकड़ो लोग योगाभ्यास मे सम्मिलित रहे।

इस दौरान बिल्थरारोड के नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने योग कला हमारे प्राचीन संस्कृति की देन है, हमारे पूर्वज योगा किया करते थे। यही कारण है कि वे स्वस्थ रहा करते थे। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने योगा के महत्व को समझा और पूरे विश्व को इसका लाभ लेने का सुझाव दिया। उन्ही के प्रयासों से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में मनाना शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन अति आवश्यक होता है।उसी प्रकार स्वस्थ्य रहने के लिए व्यायाम की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि केवल संतुलित भोजन लेने से ही शरीर में स्फूर्ति और ताज़गी रहती है। व्यायाम करने से शरीर चुस्त रहता है।योग प्रशिक्षक गायत्री शर्मा व मार्कण्डेय शर्मा ने लोगों को कपाल भाति,सूर्य नमस्कार और अनुलोम विलोम कराया। 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिल्थरारोड राजेश कुमार गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, ईओ ब्रजेश कुमार गुप्ता ,भाजपा के वरिष्ठ नेता व रेलवे सलाह समिति के सदस्य देवेन्द्र कुमार गुप्त ,अरुण कुमार गुप्ता , अमरनाथ सिंह , विनोद जायसवाल ,धन्नजय गुप्ता, अजय जायसवाल , सतीश कुमार गुप्ता , विक्की गुप्ता , आनन्द गुप्ता , देवी लाल और मृत्युंजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षक रामजी तिवारी, गायत्री शर्मा व मार्कण्डेय शर्मा ने योगाभ्यास कराया।पतंजलि योग समिति के संतोष शर्मा ने आभार व्यक्त किया।