Right Banner

डाला सोनभद्र- आज बृहस्पतिवार को डाला वैष्णो मंदिर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी का डाला मंडल में प्रथम आगमन पर मां वैष्णो देवी मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं संग प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मां वैष्णो देवी का दर्शन पूजन किया। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल काशी क्षेत्र के अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य जी, जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय,डाला मंडल महामंत्री संदीप सिंह,चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश सोनी,छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव,विकास जैन,सदन साहू,अवनीश पांडे,बबलू निषाद,गोविंद भारद्वाज,अजय अग्रहरि, प्रदीप सिंह डब्बू अभय सिंह गोविंद गुप्ता स्थानीय चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर भी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।