Right Banner


फूलपुर। थरवई थाना अंतर्गत एक कुएं में किशोरी का शव देख हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ मिश्रा के कुए में गांव की किशोरी खुशबू 18 वर्ष पुत्री अवध बिहारी मिश्र का शव देख हड़कंप मच गया। सूचना पर थरवई थाने की पुलिस पीआरबी 112 पहुंची। परंतु शव निकालने का जुगाड़ नहीं बना। तब फूलपुर के फायर टेंडर को सूचना दी गई। फायर कर्मी मोहम्मद मुरतजा वा ताराचंद ने मौके पर पहुंचकर अपने संसाधनों से शव निकलवाया तब थरवई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला अस्पताल भेजा।