Right Banner

फूलपुर। जनपद जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी रामप्रसाद यादव उम्र 23 वर्ष पुत्र फटलाइजर यादव व उसके साथी आशीष यादव पुत्र राजाराम यादव, विश्वनाथ पुत्र रमेश निवासी बिल्हरिया पिडौना मुंगरा बादशाहपुर बाइक द्वारा ट्रिपलिंग करते हुए बारात से घर वापस लौट रहे थे। रात 12 बजे वरना बाजार में जौनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौद दिया। मौके पर राम प्रसाद यादव की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीरावस्था में थे। सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पीएम हेतु भेजा। घायलों को स्वरूप रानी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा इनके घर सूचना भेजी गई इसी प्रकार आशीष यादव उम्र 24 वर्ष पुत्र रामराज यादव, विशाल उम्र 25 वर्ष पुत्र रामनाथ यादव एवं राम प्रगति उम्र 20 वर्ष पुत्र फेरई तथा गीता देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी श्री राम सौरहा भी मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को सीएचसी फूलपुर भेजा गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए एस आर एन रेफर कर दिया गया।