Right Banner

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपनी विस्फोटक पारी के लिए जाने जाते हैं। अपनी तूफानी पारी के अलावा वह अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस क्रिकेटर का नाम हमेशा प्राची सिंह (Prachi Singh) के साथ जोड़ा जाता है। दोनों पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। उनके बीच रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनती रहती है। पृथ्वी और प्राची की सोशल मीडिया एक्टिविटीज से इनकी नजदीकियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप (Breakup) हो गया है।

कौन हैं प्राची सिंह? 

पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह (Prachi Singh) टीवी इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। वह बेली डांस के वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। प्राची ने साल 2019 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने कलर्स टीवी के शो 'उड़ान' में वंशिका शर्मा का अहम रोल अदा किया था। वह अच्छी एक्टर के साथ-साथ एक बेहतरीन डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने डांस के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं और वह 200 यूजर्स को फॉलो भी करती हैं। 

प्राची सिंह को क्यों कहा जाता है पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड?

22 साल के पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के हर पोस्ट को लाइक और कमेंट करते रहे हैं। 2020 में भी दोनों के बीच अफेयर की खबरें चली थी। शॉ ने जब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम के कोच रिकी पोंटिंग के साथ के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर किए थे, इस पर प्राची ने लिखा था कि वह इस हंसी को याद कर रही हैं। इसके बाद भी दोनों के कई बार सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट किए। दोनों ने नए साल का जश्न भी एक साथ सेलिब्रेट किया था। 

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह का क्या सच में ब्रेकप हो गया?

प्राची इंस्टाग्राम (Prachi Singh Instagram) पर 200 लोगों को फॉलो करती हैं और अब तक पृथ्वी शॉ भी उनमें एक थे। लेकिन शायद अब ऐसा नहीं है क्योंकि प्राची ने पृथ्वी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। सिर्फ प्राची ने ही नहीं बल्कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी ने भी प्राची को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है और इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। पृथ्वी शॉ के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोवर हैं और वह खुद भी 245 लोगों को फॉलो करते हैं।