Right Banner

प्रतापगढ़।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज कुमार त्रिपाठी ने बताया  कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 03 जुलाई 2022 (रविवार) पूर्वाह्न10 बजे से पंचनिर्णय विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
                             इसके लिये प्रत्येक थाना, तहसील, ब्लाक में प्रचार प्रसार हेतु सूचना प्रेषित की जा रही है कि वह अधिक से अधिक पंचनिर्णय वादों का निस्तारण आयोजित विशेष लोक अदालत में करायें।उन्होंने कहा कि जिन वादकारियों के मुकदमें आरबीट्रेशन के है वह अपना निस्तारण आयोजित विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते है। वादकारी अपने न्यायालय में सम्पर्क कर अपने वादों को विशेष लोक अदालत में सन्दर्भित कराकर लोक अदालत का लाभ उठाये।