Right Banner

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग मुलाकात कर उन्हें प्रयागराज की जनता की तरफ से  जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की। 
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि 25 करोड़ उत्तर प्रदेश वासियों के प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए सतत समर्पित प्रदेश के यशस्वी एवं माननीय कर्मयोगी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकोनॉमी वाला प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। मंत्री नन्दी ने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी -3 के जरिए उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश एवं देश के जाने माने उद्योगपतियों का आगमन इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है कि आज माननीय मुख्यमंत्री जी