Right Banner

RBSE 12th Arts Result 2022 : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित होने के बाद आज आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।  राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के करीब 6 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का इंतजार था।इस साल आर्टस में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री ने बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हॉल में रिजल्ट जारी किया। लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी है। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 97.21 रहा, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 95.44 है। रेग्यूलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 96.59 प्रतिशत रहा, जबकि प्राइवेट का 40.59 प्रतिशत रहा। 
मंत्री बीडी कल्ला प्रैस कांफ्रेस में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2022 ) की घोषणा की। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 5वीं और 8वीं के नतीजे भी जारी किए जाएंगे।  स्टूडेंट्स नतीजे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान  राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2022 पर भी चेक कर सकते हैं। । राजस्थान बोर्ड आर्ट्स के साथ-साथ आज वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा परिणाम भी जारी किया है। जिसमें कुल 94.99 फीसदी पास हुए हैं।

इससे पहले बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 31 हजार 956 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए। इनमें से 2 लाख 30 हजार 191 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इनमें 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए। कॉमर्स के लिए 27 हजार 325 स्टूडेंट्स रजिस्टर किए गए थे। इनमें से 27 हजार 13 ने परीक्षा दी। 26 हजार 346 पास हुए।