Right Banner

प्रतापगढ़।शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर संस्थान द्वारा एक दिवसीय निशुल्क शरबत एवं जल वितरण का कार्यक्रम संस्था के प्रधान संरक्षक माननीय कुवंर नीरज सोमवंशी  एवं संरक्षक तथा मुख्य अतिथि के  रुप में  राणा सूबेदार सिंह चौहान  की उपस्थिति में संपन्न हुआ। 
                         इसमें उपस्थित संस्था के उपाध्यक्ष राम लखन सिंह  द्वारा एवं संस्था के सचिव अखिलेश गौतम द्वारा तथा संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा स्टेशन पर एवं ट्रेन पर आने जाने वाले सभी यात्रियों को शरबत एवं शीतल जल का वितरण किया गया जिसका सारा खर्च संस्था के प्रधान संरक्षक  कुंवर नीरज सोमवंशी द्वारा वहन किया गया।  संस्था के उपाध्यक्ष  सिंह एवं सचिव ने प्रधान संरक्षक तथा मुख्य अतिथ को इस पुनीत कार्य के लिए माला पहनाकर सम्मानित किया गया। 
                       इस अवसर पर संस्था के प्रधान संरक्षक  ने कहा कि बहुत ही जल्द  संस्था द्वारा कम से कम 2 या  5 विद्यालय प्राथमिक स्तर पर गोद लेने में शत प्रतिशत मेरी भूमिका रहेगी।
 मैं संस्था की हर तरह से मदद करने के लिए वचनबद्ध हूंँ। इस अवसर पर संस्था के सचिव अखिलेश गौतम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
                         शरबत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यकर्ताओं में भानु प्रताप सिंह का कार्य सराहनीय रहा तथा अश्विन गौतम नितिन हर्ष त्रिपाठी पिंटू बाबा रेनू यादव अरविंद कुमार  पंकज आदि लोगों का योगदान रहा।