Right Banner

फूलपुर। थाना अध्यक्ष अमित कुमार राय के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष कुमार गौतम मय पुलिस टीम द्वारा हारजीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए अभियुक्त गण शाहनवाज पुत्र मोहम्मद आजम कोडापुर, अरशद अहमद पुत्र मोइनुद्दीन दीवानगंज, वीरेंद्र यादव पुत्र दिनेश यादव मैलहन, शैलेंद्र कुमार बिंद पुत्र केशव प्रसाद मुगरसन, मोहम्मद आलिम पुत्र मुन्ना निवासी कोडापुर, त्रिलोकी सरोज पुत्र जोखू लाल निवासी पहंसी, कृष्ण कुमार उर्फ राजू बिंद पुत्र बृजभान बिंद निवासी सोनखरी, दयाराम सरोज पुत्र भोलानाथ पहंसी, ज्ञानचंद सरोज पुत्र बाबूलाल सरोज निवासी पहंसी थाना फूलपुर प्रयागराज को 52 अदद ताश के पत्तों तथा जामा तलाशी से 13320 रूपए तथा मालफड से 21358 रुपए बरामद हुए। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम थाना फूलपुर, उपनिरीक्षक मयंक धर द्विवेदी, उपनिरीक्षक माजिद खान, उप निरीक्षक सुनील प्रसाद, उपनिरीक्षक निखिल यादव, कांस्टेबल सत्रजीत सिंह, कांस्टेबल सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे। उक्त के संबंध में थाना फूलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 224 / 2022 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।